कोरोना का खौफ, महामुंबई हुई लॉक


- मुंबई: कोरोना वायरस की तीसरी स्टेज आने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को और सख्त कदम उठाए। शुक्रवार की आधी रात से 31 मार्च तक मुंबई के एमएमआर क्षेत्र, पुणे, पिंपडी-चिंचवड और नागपुर शहर में दुकानें, निजी कारखाने और कार्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है। सिर्फ बहेद जरूरी सामान की दुकानें खुली रहेंगी। मुंबई में लोकल ट्रेन, सरकारी बसें और अति आवश्यक परिवहन सेवाएं ही जारी रहेंगी। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम करके 25 प्रतिशत कर दी गई है। अगर इसके बाद भी सड़कों पर भीड़ कम नहीं हुई, तो सरकार लोकल ट्रेन और बसें भी बंद कर देगीसरकार ने राज्य में पहली से आठवीं क्लास तक की परीक्षाएं रद्द कर दी । स्कूल, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, जिम, मॉल्स, मिल कंपाउंडस्पा सेंटर, पार्क और डिस्कोथेक पहले ही बंद किए जा चुके हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों की घरों में ही रहने की अपील की। उन्होंने कहा, मुंबई की लोकल ट्रेनों और बसों कोबंद नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये शहर की जीवनरेखा हैंअगर इन्हें बंद किया गया, तो जीवनावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों का आनाजाना नहीं हो पाएगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चार शहरों में पाबंदी को लेकर अगर कोई समस्या हुईतो लोग जिलाधिकारी और मनपा आयुक्त से बात कर सकते हैं।